letra de jab dil se dil takrata hai - mohammed rafi
जब दिल से दिल टकराता है
जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए, क्या हो जाता है
झुकती है नज़र, रूकती है ज़ुबाँ
माथे पे पसीना आता है
जब दिल से दिल टकराता है
देखा था तुझे इक बार कहीं
उस दिन से अभी तक होश नहीं
उस दिन से अभी तक होश नहीं
फिर इश्क़ ने करवट बदली है
फिर सामने तू है महजबीं
अब देखिए क्या-क्या रंग नए
दीदार तेरा दिखलाता है
जब दिल से दिल टकराता है
ये हुस्न शराबी, महका बदन
और उस पे तेरा ये भोलापन
तेरी भी उम्मीदें जागी हैं
कहती है तेरे दिल की धड़कन
बेताब है तू भी मेरे लिए
अंदाज़ तेरा बतलाता है
जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए, क्या हो जाता है
मुखड़ा ना छुपा यूँ हाथों से
दिन को ना बदल अब रातों से
दिन को ना बदल अब रातों से
गुलशन में बिखरने दे नग़में
तू प्यार की मीठी बातों से
ऐ हुस्न की देवी, आँख मिला
अपनों से कोई शरमाता है
जब दिल से दिल टकराता है
मत पूछिए, क्या हो जाता है
झुकती है नज़र, रूकती है ज़ुबाँ
माथे पे पसीना आता है
जब दिल से दिल टकराता है
letras aleatórias
- alec wigdahl › letra de misbehaving - alec wigdahl
- shawn colvin › letra de sunny came home (special alice studio version) - shawn colvin
- holtie drizzy › letra de go - holtie drizzy
- stevie hoang › letra de angels - stevie hoang
- tsutom bb › letra de drip - tsutom bb
- dj tikari › letra de seagram ilman leissii - dj tikari
- the defiled › letra de final sleep - the defiled
- smeels › letra de minuit - smeels
- la habitacion roja › letra de jueves - la habitación roja
- roy buchanan › letra de i'm evil - roy buchanan