letra de sahi galat - king
[verse 1]
तू जहाँ से देखता है, मैं ग़लत हूँ, तू सही
देख मेरी नज़रों से, ग़लत, मैं कुछ ग़लत नहीं
करना है जो करके ही रहूँगा मैंने तय किया
ग़लत को भी सही तरह से करने का निश्चय किया
[verse 2]
लगता है तुझे कि जुर्म का हूँ ज़िम्मेदार मैं
जब सबूत ही नहीं तो कैसे गुनहगार मैं?
पूरे होश और हवास में किया जो है किया
ग़लत को ही सही तरह से करने का निश्चय किया
[verse 3]
तीर की तरह चला के अपने हर उपाय को
मेरे हर क़दम के आड़े आने वाले न्याय को
साम, दाम, दण्ड, भेद से भी मैंने जय किया
ग़लत को भी सही तरह से करने का निश्चय किया
[verse 4]
समझ ना ख़ुद को मुझसे तेज़, तेरी भूल है
सियार जैसी होशियारी, ये फ़िज़ूल है
तेरा ख़याल, ठेकेदार है तू वक़्त का
बदल के रहता है, ये वक़्त का उसूल है
[verse 5]
हरकतों पे कब तलक मेरी नज़र रखेगा तू?
करते-करते पहरेदारी एक दिन थकेगा तू
मैं मगर नहीं थकूँगा, फ़ैसला ये है किया
ग़लत को भी सही तरह से करने का निश्चय किया
letras aleatórias
- kanye west › letra de you don't know my name (interlude) - kanye west
- audio push › letra de spread love - audio push
- vybz kartel › letra de change mi - vybz kartel
- avery mandeville › letra de get real! - avery mandeville
- louis carrera › letra de into your eyes - louis carrera
- сд sd aka sadist › letra de не рэпер (not a rapper) - сд (sd aka sadist)
- wan gray › letra de the heartfelt dream - wan gray
- plasticbag facemask › letra de at gun[axe?]point - plasticbag facemask
- parlay pass › letra de hana dool set - parlay pass
- ayo teo › letra de like us - ayo & teo