letra de bezubaan - anupam roy
किस लमहें ने थामी ऊँगली मेरी
फुसला के मुझको ले चला
नंगे पाँव दौड़ी आँखें मेरी
ख़्वाबों की सारी बस्तियाँ
हर दूरियाँ, हर फ़ासलें क़रीब है
इस उम्र की भी शख्सियत अजीब है
झीनी-झीनी इन साँसों से
पहचानी सी आवाज़ों में
गूँजा है आज आसमाँ कैसे हम बेज़ुबाँ?
इस जीने में कहीं हम भी थे
थे ज़्यादा या ज़रा कम ही थे
रुक के भी चल पड़े, मगर रस्ते सब बेज़ुबाँ
जीने की ये कैसी आदत लगी?
बेमतलब कर्ज़ें चढ़ गए
हादसों से बच के जाते कहाँ
सब रोते-हँसते सह गए
अब ग़लतियाँ जो मान ली तो ठीक है
कमज़ोरियों को मात दी तो ठीक है
झीनी-झीनी इन साँसों से
पहचानी सी आवाज़ों में
गूँजा है आज आसमाँ कैसे हम बेज़ुबाँ?
इस जीने में कहीं हम भी थे
थे ज़्यादा या ज़रा कम ही थे
रुक के भी चल पड़े, मगर रस्ते सब बेज़ुबाँ
बेज़ुबाँ
हम बन गए बेज़ुबाँ
झीनी-झीनी इन साँसों से
पहचानी सी आवाज़ों में
गूँजा है आज आसमाँ कैसे हम बेज़ुबाँ?
इस जीने में कहीं हम भी थे
थे ज़्यादा या ज़रा कम ही थे
रुक के भी चल पड़े, मगर रस्ते सब बेज़ुबाँ
letras aleatórias
- tony bennett › letra de anything goes (from "anything goes") - live - tony bennett
- whiz blacklover › letra de chorusless - whiz-blacklover
- pierre giovanni › letra de bad intentions - pierre giovanni
- jemima › letra de quando saremo vecchi - jemima
- has lo › letra de limit - has-lo
- kid bu › letra de sushi - kid bu
- mr plotnek › letra de let's get spiritual - mr. plotnek
- 4tune › letra de vs. mio mao [rr 4tel-finale - vbt 2012] - 4tune
- mora trask › letra de ett skepp kommer lastat - mora träsk
- prince waly › letra de smoke - prince waly