letra de ram aayenge - vishal mishra
[vishal mishra “ram aayenge” के बोल]
[intro]
आज गली-गली अवध सजाएँगे
आज पग-पग पलक बिछाएँगे
ओ, आज गली-गली अवध सजाएँगे
आज पग-पग पलक बिछाएँगे
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएँगे
[chorus]
नैना भीगे-भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे-भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 1]
सरजू जल-थल, जल-थल रोए, जिस दिन राघव हुए पराए
ओ, बिरहा के सौ पर्वत पिघले, हे रघुराई, तब तुम आए
ये वही क्षण है निरंजन, जिसको दशरथ देख ना पाए
[pre-chorus]
सात जन्मों के दुख कट जाएँगे
आज सरजू के तट मुस्काएँगे
मोरे नाचेंगे, पपीहे आज गाएँगे
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे-भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 2]
जाके आसमानों से तारे माँग लाएँगे
कौशल्या के लल्ला जी, तुम्हीं पे सब लुटाएँगे
१४ साल जो रोके, वो आँसू अब बहाएँगे
अवध में राम आएँगे, हमारे राम आएँगे
[verse 3]
नील गगन से साँवले, कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आएँ हैं शेष नाग की सेज
“राघव, “राघव” करते थे युग-युग से दिन-रैन
आज प्रभु ने दरस दिया, धन्य हुए हैं नैन
[bridge]
नतमस्तक हैं तीन लोक और सुर-नर करें प्रणाम
एक चंद्रमा, एक सूर्य, एक जगत में राम
एक जगत में राम
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे-भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ दीप जलाएँ, राम आएँगे
letras aleatórias
- letra de wir brauchen nichts - chakuza
- letra de auflösen - die toten hosen
- letra de yoda - omar dua
- letra de infinity - jack mushroom
- letra de el mundo de los recuerdos - el pescao
- letra de paris - rikard wolff
- letra de me enamora - mtv unplugged - juanes
- letra de jeans & wallet - chet faker
- letra de rotlichtmassaker - kollegah
- letra de hittin' like - chanel west coast