letra de parchhaayi - सुनयना सरकार (sunayana sarkar)
Loading...
देखो तो
जो मैं दिखती हूँ
क्या मैं हूँ वही?
जाने ना ये कोई
चेहरे पे पहरें कई हैं
मेरे दिल, छुपके भी
तुझसे कभी छुप ना सकूँगी मैं
सच कहूँगी, ऐ मेरे दिल
है किसका चेहरा वो
देखे है जो मुझको?
ऐ परछाई, बतला दो
कौन हूँ मैं सच में?
ये जहाँ संग दिल बड़ा
चुप हो जा, ऐ दिल
सच ना बताना
पर कभी आए जब सुबह
खिल जाना, ऐ दिल
दुनिया को महकाना
है किसका चेहरा वो
देखे है जो मुझको?
ऐ परछाई, पहचाने ना
क्यों मुझको?
यूँ रहूँ बन-बनके मैं
बनावट की दुनिया में
ऐ परछाई, बतला दो
कौन हूँ मैं सच में?
तू तोड़के ये पिजड़ा
उड़ जा
इस जहाँ में जा बना
तू अपनी जगह
यूँ ना कहूँ दिल की
यूँ ना मैं सुनूँ दिल की
दुनिया की इन राहों पे
चलूँ क्यों मैं?
राहें बनाऊँ मैं
अपना सच बताऊँ मैं
ऐ परछाई, देखो तो
कौन हूँ मैं सच में?
ऐ परछाई, देखो तो
कौन हूँ मैं सच में?
letras aleatórias
- letra de g&d - איך דיברת? - balishag - באלישג
- letra de final answer - bnxn
- letra de aku tetap setia - putera
- letra de once in a while - brad & janet
- letra de age of the ordeal of iron - wormwitch
- letra de 16 - нестор (whatswrongwhu)
- letra de raze del - kourosh yaghmaei
- letra de przepraszam - klemek
- letra de tu olor - galante "el emperador"
- letra de the art of war - scott phree