
letra de sukoon - neyhal
[“sukoon” के बोल]
[verse 1]
आँखों से तेरी आँखें चार जब हुई
हुआ बैंगनी, गुलाबी आसमान
पंख फैलाएँ, पंछी, खो मेरे जाएँ
इन बैंगनी, गुलाबी आसमाँ में
[pre-chorus]
मिलावटी चाय की प्याली सी बे-स्वादी, फीकी दुनिया
खिले हज़ारों मुरझा गए, छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[verse 2]
कानों के भीतर समेटी ज़ुल्फ़ें तूने जब
दिखा ईद का हसीन चाँद
अधखुले होंठों पे दाँतों का फेरना
थम नब्ज़ जाए, एक झलक से, क़सम रब
[pre-chorus]
गर्म, फूली चूल्हे की रोटी सी भीनी-भीनी ख़ुशबू तेरी
ना कोई जाने, ना मैं जानूँ, तजुर्बा अनोखा क्यूँ तू?
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[bridge]
मौजूदगी ना ज़रूरी तेरी
करूँ महसूस सुब्ह-ओ-शाम कलम से काग़ज़ों पे
खिले हज़ारों मुरझा गए
छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
letras aleatórias
- letra de leadinbwoy - freestyle - knøttz
- letra de lá em casa - akayama joão
- letra de vertigo - rocco
- letra de after dark - yung sick
- letra de no flockinnn - trace thorpe
- letra de aku membutuhkanmu pt.2 - noya clarissa
- letra de under the surface - pistols at dawn
- letra de sadakat - feo matif
- letra de de nike no pé - chavão888
- letra de past - certo1k